वैदेही और जील आईटीएफ डब्ल्यू35 से बाहर

वैदेही और जील आईटीएफ डब्ल्यू35 से बाहर

वैदेही और जील आईटीएफ डब्ल्यू35 से बाहर
Modified Date: May 9, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: May 9, 2026 7:20 pm IST

तुमकुरु, नौ मई (भाषा) भारत की वैदेही चौधरी शनिवार को यहां आईटीएफ डब्ल्यू35 के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जस्टिना मिकुलस्काइट को चुनौती पेश करने के बाद हारकर बाहर हो गईं।

दूसरे सेमीफाइनल में भारत की जील देसाई को पोलैंड की जुजाना पावलिकोव्स्का के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद मैच से रिटायर होकर हटना पड़ा।

लिथुआनिया की जस्टिना ने वैदेही को 6-3, 2-6, 6-2 से हरा दिया।

दूसरे सेमीफाइनल में जील ने पहले सेट को 11-9 के तनावपूर्ण टाईब्रेक में जीता था और दूसरे सेट में 2-1 से आगे चल रही थीं। लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उनका शानदार सफर दर्दनाक तरीके से समाप्त हो गया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में