वाणी ने बेल्जियम में कट हासिल किया, अमनदीप और रिधिमा चूके

वाणी ने बेल्जियम में कट हासिल किया, अमनदीप और रिधिमा चूके

वाणी ने बेल्जियम में कट हासिल किया, अमनदीप और रिधिमा चूके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 28, 2022 9:18 pm IST

वांजे (बेल्जियम) 28 मई (भाषा) गोल्फर वाणी कपूर यहां मिथरा बेल्जियम लेडीज ओपन के कट में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय रही।

शुरुआती दौर में 75 का कार्ड खेलने वाली वाणी ने दूसरे दौर में एक बोगी और तीन बर्डी के दम पर दो अंडर 70 का कार्ड खेला।

वाणी 36 होल के खेल के बाद 43वें स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में अन्य दो भारतीय अमनदीप द्राल (79-70) और रिधिमा दिलावरी (74-78) कट से चूक गए।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में