वंशज शर्मा ने 10 विकेट लिए, जम्मू कश्मीर ने पुडुचेरी को हराया

Ads

वंशज शर्मा ने 10 विकेट लिए, जम्मू कश्मीर ने पुडुचेरी को हराया

  •  
  • Publish Date - February 11, 2024 / 04:49 PM IST,
    Updated On - February 11, 2024 / 04:49 PM IST

थुथीपेट (पुडुचेरी), 11 फरवरी (भाषा) बाएं हाथ के स्पिनर वंशज शर्मा ने अपने पदार्पण मैच में ही दस विकेट लेने का कारनामा दिखाया जिससे जम्मू कश्मीर रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में रविवार को यहां पुडुचेरी के खिलाफ 19 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

पुडुचेरी ने सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 35 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसकी पूरी टीम 35.3 ओवर में 67 रन पर आउट हो गई। वंशज ने पुडुचेरी के बाकी बचे तीनों विकेट हासिल किये।

वंशज ने पहली पारी में 74 रन देकर पांच विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 16 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। जम्मू कश्मीर की तरफ से बाएं हाथ के एक अन्य स्पिनर आबिद मुश्ताक ने भी मैच में 10 विकेट हासिल किए। पहली पारी में 64 रन देकर पांच विकेट लेने वाले मुश्ताक ने दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट लिए।

जम्मू कश्मीर ने इस तरह से अपना अजेय अभियान जारी रखा। उसके अब 18 अंक हो गए हैं और वह बड़ौदा और मध्य प्रदेश के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पुडुचेरी के 15 अंक हैं और उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।

भाषा

पंत नमिता

नमिता