विदित गुजराती ने जीत से शुरुआत की, प्रागननंदा ने अनीस गिरी को ड्रा पर रोका

Ads

विदित गुजराती ने जीत से शुरुआत की, प्रागननंदा ने अनीस गिरी को ड्रा पर रोका

  •  
  • Publish Date - January 16, 2022 / 02:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

विज्क आन जी (नीदरलैंड), 16 जनवरी (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने अमेरिका के सैम शंकलैंड को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की।

खिताब के प्रबल दावेदार नार्वे के मैगनस कार्लसन, फैबियानो कारुआना (अमेरिका) और अनीश गिरी (नीदरलैंड) ने अपनी बाजियां ड्रा खेली। इस तरह से जान क्रिस्टॉफ डूडा, गुजराती और जॉर्डन वैन फॉरेस्ट ने शनिवार की देर रात पहले दौर में जीत के साथ बढ़त हासिल की।

विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे नंबर के भारतीय गुजराती ने काले मोहरों से खेल रहे शंकलैंड की 33वीं चाल में की गयी गलती का फायदा उठाकर 73 चाल में जीत दर्ज की।

मास्टर्स वर्ग में खेल रहे एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगाननंदा ने गिरी को 44 चाल में ड्रा पर रोका।

विश्व के नंबर एक कार्लसन ने रूस के आंद्रे एस्पिेंको से जबकि कारुआना ने रूस के सर्जेई कार्जाकिन से बाजी ड्रा खेली।

भाषा

पंत

पंत