Raipur Woman Dead Body: रायपुर में लाश के साथ इस हाल में मिली महिला, कमरे का नजारा देख दहल उठेगा दिल, इलाके में फैली सनसनी

Raipur Woman Dead Body: राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की संदिग्ध लाश उसके घर के कमरे में पड़ी मिली।

Raipur Woman Dead Body: रायपुर में लाश के साथ इस हाल में मिली महिला, कमरे का नजारा देख दहल उठेगा दिल, इलाके में फैली सनसनी

Raipur Woman Dead Body/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 29, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: May 29, 2026 10:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के माणिकचौरी गांव में घर के कमरे से महिला का शव बरामद
  • शव के पास दूसरी महिला बेहोश मिली, अस्पताल में उपचार जारी
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू की

Raipur Woman Dead Body: राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की संदिग्ध लाश उसके घर के कमरे में पड़ी मिली। शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि दूसरी महिला उसी कमरे में बेहोशी की हालत में शव के पास पड़ी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी। बेहोश महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माणिकचौरी का है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और उमस की वजह से यह घटना हुई हो सकती है। मृतक (Raipur Woman Dead Body) और घायल दोनों महिलाओं की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट सामने आते ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.