Vinod Kambli health Update: पहले याददाश्त गई…अब नई आफत का साया! भारत के इस पूर्व क्रिकेटर की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है हालत?

Vinod Kambli health Update: पहले याददाश्त गई…अब नई आफत का साया! भारत के इस पूर्व क्रिकेटर की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है हालत?

Vinod Kambli health Update: पहले याददाश्त गई…अब नई आफत का साया! भारत के इस पूर्व क्रिकेटर की सेहत पर आया बड़ा अपडेट, जानिए अब कैसी है हालत?

Vinod Kambli health Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 16, 2026 / 09:46 am IST
Published Date: April 16, 2026 9:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • विनोद कांबली के दिमाग में खून का थक्का है, जिसे हटाया नहीं जा सकता
  • डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है
  • दोस्तों और क्रिकेटरों ने आर्थिक मदद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है

नई दिल्ली: Vinod Kambli health Update भारत के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उनकी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट (Health Update Vinod Kambli) सामने आया है। बताया जा रहा है कि विनोद कांबली अब ठीक से चल पा रहे हैं, लेकिन उनकी याददाश्त अभी भी कमज़ोर है। हालांकि वे अभी पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं हैं।

Vinod Kambli health Update उनके करीबी दोस्त मार्कस कूटो ने खुलासा किया है कि कांबली के ब्रेन में एक क्लॉट (खून का थक्का) है। जिसको हटाया नहीं जा सकता। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि उनकी स्थिति ब्रेन स्ट्रोक की ओर बढ़ सकती है। आपको बता दें कि उनका इलाज मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. आदिल छागला कर रहे हैं।

‘कांबली को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा’

विनोद कांबली के दोस्त मार्कस कौटो ने बताया कि कांबली के दिमाग में खून का थक्का जम गया है, जो पुरानी लापरवाहियों के कारण अब हटाया नहीं जा सकता। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। मार्कस कौटो ने बताया कि मैंने कांबली के दोस्तों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिनमें ज्यादातर क्रिकेटर हैं और जो आर्थिक तौर पर उनकी काफी मदद करते हैं। उनकी याददाश्त अच्छी नहीं है, लेकिन पिछले 6 महीने में उसमें कोई गिरावट नहीं आई है।

दिसंबर 2024 में हुए थे अस्पताल में भर्ती

विनोद कांबली को दिसंबर 2024 में तबीयत बिगड़ने को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन हुआ था। सेहत की मार के साथ-साथ आर्थिक तंगी से जूझ रहे विनोद कांबली के लिए तब क्रिकेट की दुनिया से जुड़े कई बड़े नाम सामने आए थे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।