Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 9 हजार रन, भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड
Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

Interesting Story of Australia Tour. image source-file
नई दिल्ली : Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच बैंगलोर में खेला जा रहा है। विराट टीम इंडिया की पहली पारी में जीरो पर आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में कमबैक करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। कोहली ने भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली के साथ-साथ सरफराज खान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वे भी अर्धशतक लगा चुके हैं।
चौथे नंबर पर पहुंचे कोहली
Virat Kohli 9000 Runs: कोहली भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। सचिन ने 51 शतक और 68 अर्धशतक लगाए हैं। राहुल द्रविड़ दूसरे नंबर पर हैं. द्रविड़ ने 13265 रन बनाए हैं। इसके बाद सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर ने 10,122 रन बनाए हैं। वहीं कोहली चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
𝟗𝟎𝟎𝟎 𝐓𝐞𝐬𝐭 𝐫𝐮𝐧𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐜𝐨𝐮𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠....
A career milestone for @imVkohli 👏👏
He is the fourth Indian batter to achieve this feat.#INDvNZ @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Bn9svKrgtl
— BCCI (@BCCI) October 18, 2024
टेस्ट में कोहली का दमदार रिकॉर्ड
Virat Kohli 9000 Runs: कोहली का अब तक टेस्ट करियर शानदार रहा है। उन्होंने खबर लिखने तक 116 मैचों की 197 पारियों में 9015 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में 29 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। वे दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। कोहली का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन रहा है। उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Virat Kohli created history, completed 9 thousand runs in Test cricket, made a record in India-New Zealand Test
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm