MP Police News: मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, यहां देखें पूरी सूची

मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, KF Rustomji Awards announced in Madhya Pradesh

MP Police News: मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, यहां देखें पूरी सूची
Modified Date: June 4, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: June 4, 2026 12:00 am IST

भोपाल। MP Police News: पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। दोनों वर्षों के लिए विभिन्न श्रेणियों में चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम तय किए गए हैं।

MP Police News: जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी में प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए पुलिस विभाग के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है, जिनमें पुलिस अधीक्षक (एसपी), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। पुरस्कारों की श्रेणियों के तहत चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। परम विशिष्ट श्रेणी में चयनित अधिकारियों को रिवाल्वर और प्रशस्ति पत्र, अति विशिष्ट श्रेणी में 12 बोर गन और प्रशस्ति पत्र, जबकि विशिष्ट श्रेणी में 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

रुस्तमजी पुरस्कार 2023

रुस्तमजी पुरस्कार 2024

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।