विश्वनाथन आनंद के पिता का निधन

विश्वनाथन आनंद के पिता का निधन

विश्वनाथन आनंद के पिता का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: April 15, 2021 6:31 am IST

चेन्नई, 15 अप्रैल ( भाषा ) पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के पिता के विश्वनाथन का बीमारी के बाद यहां गुरूवार को निधन हो गया ।

वह 92 वर्ष के थे । पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्होंने शहर के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली ।

दक्षिण रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक विश्वनाथन के दो बेटे और एक बेटी हे ।

आनंद की पत्नी अरूणा ने कहा ,‘‘ आनंद का उन्होंने काफी साथ दिया । उन्होंने आनंद की विश्व चैम्पियनशिप में सारी जीत देखी । उन्होंने अपने बेटे को अच्छे संस्कार दिये और आनंद की उपलब्धियों पर उन्हें गर्व था ।’’

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में