वॉशिंगटन की पारी ने गुजरात की मध्य क्रम से जुड़ी समस्या को दूर किया: अश्विन

वॉशिंगटन की पारी ने गुजरात की मध्य क्रम से जुड़ी समस्या को दूर किया: अश्विन

वॉशिंगटन की पारी ने गुजरात की मध्य क्रम से जुड़ी समस्या को दूर किया: अश्विन
Modified Date: May 4, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: May 4, 2026 2:39 pm IST

अहमदाबाद, चार मई (भाषा) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर की मैच जिताने वाली पारी से गुजरात टाइटन्स के मध्य क्रम की कमजोरी को लेकर उठ रही कुछ शंकाओं का समाधान जरूर हो जाएगा।

वाशिंगटन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए जिससे गुजरात इस मैच में पंजाब किंग्स को हराने में सफल रहा।

अश्विन ने जियोस्टार से कहा, ‘‘वाशिंगटन सुंदर की पारी बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि इससे गुजरात टाइटन्स के मध्य क्रम से जुड़े सवालों का जवाब मिल गया।’’

उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने जिस तरह से मैच का सकारात्मक अंत करने के लिए जरूरी धैर्य दिखाया वह काबिले तारीफ है।

अश्विन ने कहा, ‘‘गुजरात की टीम के अधिकतर रन उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज बनाते हैं लेकिन वाशिंगटन के इस तरह के योगदान से उनकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। उन्होंने दबाव का अच्छी तरह से सामना किया और टीम की जीत सुनिश्चित की।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘यह देखने में भले ही आकर्षक न हो, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह बहुत ही संयमित और बेहतरीन प्रयास था। गुजरात ने फिर से लक्ष्य का पीछा करते हुए संयम दिखाया। उनकी टीम में भले विस्फोटक बल्लेबाज नहीं हों लेकिन उनकी टीम काफी संतुलित है।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में