हमने कम रन बनाये, बेहतर प्रदर्शन करना होगा : जेमिमा रौड्रिग्स

हमने कम रन बनाये, बेहतर प्रदर्शन करना होगा : जेमिमा रौड्रिग्स

हमने कम रन बनाये, बेहतर प्रदर्शन करना होगा : जेमिमा रौड्रिग्स
Modified Date: April 18, 2026 / 12:57 pm IST
Published Date: April 18, 2026 12:57 pm IST

डरबन, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले महिला टी20 मैच में अच्छे रन नहीं बना सकी और उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विश्व कप की तैयारी के लिये यह श्रृंखला बल्लेबाजों , खासकर हरफनमौलाओं के लिये सुनहरा मौका है ।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी । दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत दर्ज की ।

रौड्रिग्स ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी में 15 . 20 रन पीछे रह गए । जिस तरह की शुरूआत हमें मिली और शेफाली ने जिस तरह से शानदार शुरूआत दी, हमें बेहतर स्कोर बनाना चाहिये था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके बाद दो ओवर में दो विकेट गिर गए लेकिन हरमनप्रीत कौर और मैं साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे । हमने वह लय बनाई और दबाव हटा दिया था लेकिन मौके को भुना नहीं सके ।’’

हरमनप्रीत ने 33 गेंद में नाबाद 47 रन बनाये जबकि जेमिमा ने 29 गेंद में 36 रन की पारी खेली । दोनों ने 51 गेंद में 71 रन की साझेदारी की । जेमिमा और रिचा घोष (पांच) हालांकि लगातार आउट हो गए जिससे आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं हो सकी ।

रौड्रिग्स ने कहा ,‘‘ हरमन और मुझे बड़ी साझेदारी बनानी चाहिये थे । रिचा भी जिस तरह से आउट हुई, वह शॉट छक्का भी हो सकता था । दस में से एक बार आप इस तरह के शॉट पर आउट हो जाते हैं लेकिन नौ बार वह छक्का लगाती है । विश्व कप को देखते हुए हमें इस पर काम करना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ निचले क्रम पर आने वाले हरफनमौलाओं को भी उतना मैच टाइम और अनुभव नहीं मिलता । दक्षिण अफ्रीका में उनके लिये यह सुनहरा मौका है जिससे विश्व कप की तैयारी मजबूत होगी ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में