हम सभी आशान्वित हैं, हमें पता है कि यह संभव है : वाटसन

Ads

हम सभी आशान्वित हैं, हमें पता है कि यह संभव है : वाटसन

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 07:18 PM IST

रायपुर, 12 मई (भाषा) सहायक कोच शेन वाटसन ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स धीमी शुरूआत के बाद अब एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और उन्हें आईपीएल प्लेआफ में पहुंचने की पूरी उम्मीद है ।

नौ अंक लेकर आठवें स्थान पर काबिज केकेआर को प्लेआफ में पहुंचने के लिये बाकी सारे मैच जीतने होंगे ।

वाटसन ने गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पहले कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो हमने भविष्य के बारे में अभी बात नहीं की है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले कुछ मैचों में खास तौर पर काफी प्रभावी प्रदर्शन रहा है और अब टीम सभी पहलुओं में अच्छा खेल रही है । हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और हमें पता है कि धीमी शुरूआत के बाद भी टीमें फाइनल में पहुंची हैं । आईपीएल का इतिहास यह दिखाता है और हमें पता है कि यह संभव है ।’’

उन्होंने कहा कि टीम को नीलामी के बाद बदलाव से सामंजस्य बिठाने में समय लगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हर किसी को टीम में ढलने में थोड़ा समय लगना ही था । अब सब कुछ ठीक है और हमारा बल्लेबाजी क्रम स्थिर लग रहा है । हमें पता चल रहा है कि टीम के लिये क्या सही है ।’’

वाटसन ने बताया कि पिछले मैच में बायें पैर में लगी चोट के कारण स्पिनर वरूण चक्रवर्ती का अगले मैच में खेलना संदिग्ध है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर