वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हराया
Modified Date: July 29, 2026 / 10:09 am IST
Published Date: July 29, 2026 10:09 am IST

तारौबा (त्रिनिदाद), 29 जुलाई (एपी) जाडेन सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 90 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

पहली पारी में 311 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा लेकिन उसकी टीम केवल 120 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान में पहली पारी में 282 रन बनाए थे।

पाकिस्तान की दूसरी पारी में केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें कप्तान बाबर आजम ने नाबाद 58 रन बनाए। पाकिस्तान का स्कोर एक समय नौ विकेट पर 79 रन था। बाबर ने इसके बाद 11वें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास (23) के साथ आखिरी विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

सील्स ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर पांच विकेट लिए। केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

बाबर ने कहा, ‘‘हमने पिछले कुछ दिनों में अच्छी क्रिकेट खेली, लेकिन आज बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।’’

दूसरा और अंतिम टेस्ट में रविवार से खेला जाएगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में