आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने टी20 श्रृंखला जीती

आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने टी20 श्रृंखला जीती

आखिरी मैच में इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने टी20 श्रृंखला जीती
Modified Date: December 22, 2023 / 12:38 pm IST
Published Date: December 22, 2023 12:38 pm IST

तारोबा (त्रिनिदाद), 22 दिसंबर ( एपी ) वेस्टइंडीज ने बेहद करीबी मुकाबले में आखिरी ओवर में विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर टी20 श्रृंखला 3 . 2 से जीत ली ।

सिर्फ 132 रन पर आउट हुई इंग्लैंड टीम ने डैथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करके मुकाबले को करीबी बना दिया । तेज गेंदबाज रीसे टॉपले ने 17वें ओवर में सिर्फ दो रन दिये और वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल का विकेट लिया । मध्यम तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने 19वें ओवर में सिर्फ दो रन देकर आंद्रे रसेल को आउट किया ।

आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को नौ रन की जरूरत थी । जैसन होल्डर ने क्रिस वोक्स की पहली गेंद पर तीन रन निकाले । इसके बाद शाइ होप ने डीप प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया ।

वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 133 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की । मेजबान टीम ने वनडे श्रृंखला भी 2 . 1 से जीती थी ।

होप ने 43 गेंद में 43 रन बनाये । पिछले मैच में तीन विकेट पर 267 रन बनाकर श्रृंखला में बराबरी करने वाली इंग्लैंड टीम उस लय को कायम नहीं रख सकी ।

फिल साल्ट ने 22 गेंद में 38 रन बनाये जबकि मोईन अली ने 23 और लियाम लिविंगस्टोन ने 28 रन की पारी खेली ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में