कोहनी की चोट के कारण विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

कोहनी की चोट के कारण विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

कोहनी की चोट के कारण विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: June 9, 2021 12:59 pm IST

बर्मिंघम, नौ जून ( भाषा ) न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बायीं कोहनी में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए ताकि भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले आराम मिल सके ।

बायें हाथ के बल्लेबाज टॉम लाथम 10 जून से शुरू हो रहे टेस्ट में विलियमसन की जगह कप्तानी करेंगे ।

लाथम तीसरी बार न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे । अंतिम एकादश में विलियमसन की जगह विल यंग लेंगे ।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कुछ समय से विलियमसन चोट से परेशान थे । उन्होंने कहा ,‘‘ केन के लिये यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यही सही फैसला है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह फैसला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखकर लिया गया है । हमें यकीन है कि वह 18 जून से होने वाले मैच तक फिट हो जायेगा ।’’

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में खेला जायेगा ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में