विलियमसन ने कहा, घरेलू मैदान पर और बेहतर प्रदर्शन करना होगा

Ads

विलियमसन ने कहा, घरेलू मैदान पर और बेहतर प्रदर्शन करना होगा

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 09:22 PM IST

लखनऊ, 12 अप्रैल (भाषा) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के रणनीतिक कोच केन विलियमसन ने रविवार को यहां आईपीएल मैच में सात विकेट से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम को घरेलू मैदान पर और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

साथ ही उन्होंने हार के लिए पिच की मुश्किल स्थितियों और मैच के बदलते समीकरणों को जिम्मेदार ठहराया।

टीम के अब तक खेले गए चार मैचों के प्रदर्शन पर विलियमसन ने अलग-अलग तरह की पिचों के हिसाब से खुद को ढालने के महत्व पर जोर दिया।

एलएसजी अब तक खेले गए चार मैचों में से दो हार चुकी है।

मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में विलियमसन ने कहा, ‘‘हम घरेलू मैदान पर और बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे, लेकिन मैच के हालात को समझना भी जरूरी है। इन चार मैचों के दौरान हमें जिन पिचों पर खेलना पड़ा, वहां कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा और हमें उनके हल निकालने पड़े। ’’

जब दूसरे मैदानों पर बड़े स्कोर वाले मैच आम बात हो गए हैं, ऐसे में विलियमसन ने लखनऊ के मैदान की अलग तरह की स्थितियों पर खास तौर पर रोशनी डाली।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप टीवी चालू करते हैं और देखते हैं कि दूसरी जगहों पर टीमें 230-240 रन बना रही हैं तो यहां का माहौल बिल्कुल अलग लगता है। यहां पिच धीमी है और गेंद का उछाल भी एक जैसा नहीं रहता। हम लगातार सुधार करना चाहते हैं, अच्छी बातों को अपनाना चाहते हैं और बाकी चीजों से सीख लेना चाहते हैं। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द