दिल्ली में तीन दिन के उत्सव के दौरान मेघालय ने रिकॉर्ड 30 टन ताजा अनानास बेचे

Ads

दिल्ली में तीन दिन के उत्सव के दौरान मेघालय ने रिकॉर्ड 30 टन ताजा अनानास बेचे

  •  
  • Publish Date - July 13, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - July 13, 2026 / 07:07 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) राजधानी के ‘दिल्ली हाट’ में आयोजित तीन दिन के उत्सव (फेस्टिवल) के दौरान मेघालय के रिकॉर्ड 30 टन ताजा और प्रीमियम अनानास बेचे गए।

राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने रविवार को खत्म हुए चौथे मेघालय अनानास उत्सव को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि इस साल के इस मेले में मेघालय के 30 टन ताजा अनानास बिके, जो उत्सव के पिछले संस्करण (2025) में बिके 15.4 टन और पहले संस्करण (2023) में बिके 7.7 टन के मुकाबले लगभग दोगुना है।

यह मेघालय के प्रीमियम अनानास के लिए ग्राहकों की बढ़ती मांग को दिखाता है, जो अपनी बेहतरीन मिठास, शानदार खुशबू के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, यह किसानों के लिए मजबूत बाजार संपर्क बनाने की राज्य की लगातार कोशिशों की कामयाबी को भी दर्शाता है।

मेघालय सरकार द्वारा आयोजित यह उत्सव अब किसानों को सीधे संगठित खुदरा विक्रेताओं, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, निर्यातकों, आतिथ्य व्यवसाय और ग्राहकों से जोड़ने के लिए राज्य का मुख्य मंच बन गया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय