विम्बलडन: बोपन्ना-एब्डेन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

Ads

विम्बलडन: बोपन्ना-एब्डेन ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

  •  
  • Publish Date - July 11, 2023 / 12:57 AM IST,
    Updated On - July 11, 2023 / 12:57 AM IST

विम्बलडन, 10 जुलाई (भाषा) रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सोमवार को यहां जोहानस मंडे और जैकब फर्नले की ब्रिटिश जोड़ी को हराकर विम्बलडन के पुरुष युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने कोर्ट तीन पर दूसरे दौर के मैच में मंडे और फर्नले को 7-5, 6-3 से हराया।

बोपन्ना और एब्डेन की अगली भिड़ंत रीज स्टैल्डर और डेविड पेल से होगी।

अमेरिकी-डच जोड़ी ने रविवार को निकोलस माहुत और लॉयड ग्लासपूल को 4-6, 6-3, 7-6 (10-7) से हराया था।

भाषा संतोष शफीक

शफीक