होबार्ट, 27 फरवरी (भाषा) ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने जॉर्जिया वोल (101 रन) के शतक और फीबी लिचफील्ड (80 रन) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की भागीदारी से शुक्रवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की।
अब तीसरा वनडे एक मार्च को खेला जाएगा।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (54 रन) और प्रतिका रावल (52 रन) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 251 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 36.1 ओवर में पांच विकेट पर 252 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भाषा नमिता
नमिता