महिला डीपीएल : नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

महिला डीपीएल : नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

महिला डीपीएल : नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
Modified Date: September 7, 2024 / 06:13 pm IST
Published Date: September 7, 2024 6:13 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित अंतिम लीग मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को सात विकेट से हराकर महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया।

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स रविवार को फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से भिड़ेगी।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाए।

जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उपासना यादव की पर 65 रन की पारी की बदौलत डकवर्थ लुईस पद्धति द्वारा संशोधित लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

उसे जीत के लिए 14 ओवर में 113 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जो उसने तीन विकेट पर 113 रन बनाकर हासिल किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में