महिला टेस्ट : बारिश ने लंच के बाद डाला व्यवधान

महिला टेस्ट : बारिश ने लंच के बाद डाला व्यवधान

महिला टेस्ट : बारिश ने लंच के बाद डाला व्यवधान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: June 18, 2021 2:59 pm IST

ब्रिस्टल, 18 जून (भाषा) बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन यहां दूसरे सत्र का खेल रोकना पड़ा।

भारत ने फॉलोऑन मिलने के बाद लंच के बाद दूसरी पारी में एक विकेट पर 57 रन बना लिये थे। यह विलंब चाय ब्रेक से करीब 30 मिनट पहले हुआ। भारतीय टीम अब भी 108 रन से पीछे है और उसके नौ विकेट बाकी हैं।

पदार्पण कर रही शेफाली वर्मा 53 गेंद में 10 चौके से 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि दीप्ति शर्मा एक रन बनाकर दूसरे छोर पर हैं।

दूसरे सत्र के शुरू होने के समय भी बारिश ने खलल डाला था तब करीब 30 मिनट तक खेल रूका रहा।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में