विश्व पिकलबॉल चैम्पियनशिप: वंशिक के नाम दो स्वर्ण सहित चार पदक
विश्व पिकलबॉल चैम्पियनशिप: वंशिक के नाम दो स्वर्ण सहित चार पदक
मुंबई, तीन अक्टूबर (भाषा) वंशिक ने विश्व पिकलबॉल चैंपियनशिप में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक हासिल किया जिससे भारत का बाली चरण में अभियान दो स्वर्ण और इतने ही रजत पदक के साथ समाप्त हुआ। खास बात है कि भारत के इन चारों पदक में वंशिक का योगदान रहा।
उन्होंने पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ईशा लखानी के साथ मिलकर 35 से अधिक उम्र के युगल वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
वंशिक ने इसके साथ ही तेजस के साथ पुरुष युगल और वृषाली के साथ मिश्रित युगल में रजत पदक जीत कर अपने अभियान को यादगार बनाया।
स्वर्ण पदक विजेता ईशा और वंशिक ने कहा, ‘‘ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में स्वर्ण पदक जीतना सपने के सच होने जैसा है।’’
भाषा आनन्द मोना
मोना

Facebook


