विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, पूजा ने जीता कांस्य, ऋतु फोगाट पदक से चूकी

Ads

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, पूजा ने जीता कांस्य, ऋतु फोगाट पदक से चूकी

  •  
  • Publish Date - October 26, 2018 / 09:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

बुडापेस्ट(हंगरी)। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गुरुवार का दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा। भारतीय  महिला पहलवान पूजा ढांडा ने 57 किग्रा वर्ग का कांस्य पदक जीता जबकि ऋतु फोगाट पदक जीतने से चूक गई। कांस्य के लिए कड़े मुकाबले में पूजा ने नॉर्वे की ग्रेस जैकब को 10-7 से पराजित किया जबकि 50 किग्रा वर्ग में यूक्रेन की ओकसाना लिवच ने ऋतु को 10-5 से हराया

बता दें कि इसस पहले पूजा ने रेपेचाज मुकाबले में अजरबेजान की एलोना कास्निक को 8-3 से हराकर कर कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाई थीवहीं रेपेचाज में ऋतु ने रोमानिया की एमिलीया एलीना को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में प्रवेश किया था

यह भी पढ़ें : कर्मा परिवार में सुलह, छविंद्र ने वापस लिया नामांकन 

ऋतु को क्वॉर्टर फाइनल में जापान की युई सुसाकी ने 11-0 से हराया। सुसाकी के फाइनल में पहुंचने से ऋतु को रेपेचाज में मौका मिका था। इधर 62 किग्रा वर्ग में भारत की साक्षी मलिक रेपेचाज राउंड में हार गईं।

 वेब डेस्क, IBC24