विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन बेबीरोजिसाना, सनामाचा सम्मानित

Ads

विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन बेबीरोजिसाना, सनामाचा सम्मानित

  •  
  • Publish Date - April 25, 2021 / 03:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

इंफाल, 25 अप्रैल (भाषा) महिला विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन बेबीरोजिसाना (51 किग्रा) और थोकचोम सनामचा चानू (75 किग्रा) का मेरीकोम मुक्केबाजी फाउंडेशन में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

इसी अकादमी में इन दोनों ने मुक्केबाजी का ककहरा सीखा।

अकादमी में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अकादमी के कर्मचारियों और इन दोनों मुक्केबाजों के परिजनों ने हिस्सा लिया।

ये दोनों उन आठ भारतीय मुक्केबाजों में शामिल थी जिन्होंने पोलैंड के कीस में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते थे।

भाषा पंत नमिता

नमिता