डब्ल्यूटीसी फाइनल: पहला सत्र बारिश के कारण धुला

डब्ल्यूटीसी फाइनल: पहला सत्र बारिश के कारण धुला

डब्ल्यूटीसी फाइनल: पहला सत्र बारिश के कारण धुला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 18, 2021 9:17 am IST

साउथम्पटन, 18 जून (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले शुक्रवार को यहां लगातार बारिश के कारण शुरुआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘दुर्भाग्य से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दिन शुरूआती सत्र में कोई खेल नहीं होगा।’’

मैच दोपहर तीन बजे (भारतीय समय के अनुसार) शुरू होने वाला था, लेकिन मौसम के कारण एजियास बाउल की पिच ढकी हुई है और टॉस में देरी हो रही है।

आईसीसी ने खराब मौसम के कारण नुकसान हुए समय की भरपाई के लिए रिजर्व डे रखा है। इस मैच के अधिकांश समय के लिए साउथम्पटन में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में