यमलापल्ली आईटीएफ महिला ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु के अगले दौर में पहुंचीं

Ads

यमलापल्ली आईटीएफ महिला ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु के अगले दौर में पहुंचीं

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 08:13 PM IST

बेंगलुरु, 17 फरवरी (भाषा) भारतीय खिलाड़ी सहजा यमलापल्ली ने केपीबी ट्रस्ट आईटीएफ महिला ओपन डब्ल्यू100 बेंगलुरु 2026 में मंगलवार को यहां कोरिया की डायोन बैक को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यमलापल्ली ने  6-2, 1-6, 6-2 से जीत दर्ज की।

दिन के दूसरे मुकाबले में भारत की अंकिता रैना और इंडोनेशिया की प्रीस्का माडेलीन की जोड़ी ने महिला युगल में पोलैंड की युयुना  पावलिको और भारत की वसंती शिंदे की जोड़ी पर 6-4, 6-1 से दमदार जीत दर्ज की।

भारत की वाइल्ड कार्ड धारी खिलाड़ियों के मुकाबले में वैष्णवी अडकर ने श्रृति अहलावत को  6-1, 7-6 से हराया।

भाषा

आनन्द मोना

मोना