यूथ ओलिंपिक : मनु भाकर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, रचा इतिहास

यूथ ओलिंपिक : मनु भाकर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, रचा इतिहास

यूथ ओलिंपिक : मनु भाकर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, रचा इतिहास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 10, 2018 11:21 am IST

नई दिल्ली। युवा ओलिंपिक में भारत की झोली में दूसरा गोल्ड आया है। भारतीय निशानेबाज मनु भाकेर ने मंगलवार को यूथ ओलिंपिक में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है। विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली 16 साल की मनु ने 236.5 अंक बनाकर इतिहास रचा है।
पढ़ें- आयकर विभाग का छापा,मंत्रीजी के 16 ठिकानों पर छापेमारी
बता दें कि इससे पहले भारत के लिए मिजोरम के वेटलिफ्टर जेरेमे लालरिनुंगा ने इतिहास रचते हुए युवा ओलिंपिक में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।
पढ़ें- आयकर विभाग का छापा,मंत्रीजी के 16 ठिकानों पर छापेमारी
अब मनु ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए युवा ओलंपिक खेलों में भारत को निशानेबाजी में पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। मौजूदा खेल में भारत की झोली में अभी तक 6 मैडल हो गए हैं, जिसमें से 2 गोल्ड हैं।
पढ़ें- पिटाई के विरोध में 10 डॉक्टरों का इस्तीफा, स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने की दी धमकी

 

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में