युकी . ओलिवेट्टी मराकेश ओपन के सेमीफाइनल में

Ads

युकी . ओलिवेट्टी मराकेश ओपन के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - April 5, 2024 / 02:37 PM IST,
    Updated On - April 5, 2024 / 02:37 PM IST

मराकेश (मोरक्को), पांच अप्रैल ( भाषा ) भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के अलबानो ओलिवेट्टी ने तीसरी वरीयता प्राप्त निकोलस बारियेंटोस और रफेल माटोस को हराकर एटीपी मराकेश ओपन पुरूष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

युकी और अलबानो की गैर वरीय जोड़ी ने कोलंबिया के निकोलस और ब्राजील के रफेल को 7 . 6, 6 . 7, 10 . 7 से हराया ।

अब उनका सामना आस्ट्रिया के दूसरी वरीयता प्राप्त लुकास मीडलेर और अलेक्जेंडर एर्लेर से होगा ।

विश्व युगल रैंकिंग में 62वें स्थान पर काबिज युकी दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोहन बोपन्ना के बाद भारत के दूसरे सर्वोच्च रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता