Yusuf Pathan News: भारत के पूर्व क्रिकेटर के साले और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए इतने दिनों के न्यायिक हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला?

Ads

Yusuf Pathan News: भारत के पूर्व क्रिकेटर के साले और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए इतने दिनों के न्यायिक हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला?

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 11:42 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 01:00 PM IST

Yusuf Pathan News | Photo Credit; IBC24

HIGHLIGHTS
  • यूसुफ पठान के ससुर और साले समेत तीन लोग गिरफ्तार।
  • भायखला इलाके में कार से पानी उछलने पर विवाद
  • आरोपियों को कोर्ट ने 2 मई तक जेल भेजा

नई दिल्ली: Yusuf Pathan News भारत के पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उनके ससुराल में हड़कंप मच गया है। यूसुफ पठान के ससुराल वालों पर यह एक्शन बायकुला में कथित मारपीट के एक मामले में हुआ है।

Yusuf Pathan News मिली जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार रात करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि भायखला इलाके का रहने वाला यूसुफ खान और उसके परिवार पर हमला किया। दरअसल, यूसुफ खान की कार एक पानी के गड्ढे से गुजरी, जिससे पानी उछलकर शोएब खान पर चला गया। यूसुफ खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत माफी मांगी। लेकिन शोएब ने उसके साथ गाली गलौज किया और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया।

जिसके बाद यूसुफ खान घर पहुंचा। जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ पुलिस के पास शिकायत करने के लिए जा रहे ​थे तो यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान और उनके रिश्तेदारों ने उन पर दोबारा हमला किया। पुलिस के अनुसार, खालिद ने अपने बेटे उमरशाद खान (35), शोएब खान और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान के साथ मिलकर यूसुफ खान और उनके परिवार के साथ फिर से झगड़ा किया।

घटना के बाद अब पुलिस ने यूसुफ पठान के ससुर और साले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई है।

इन्हें भी पढ़े:-

मामला किस वजह से शुरू हुआ?

यूसुफ खान की कार से पानी उछलने पर शोएब खान नाराज हुआ और विवाद शुरू हो गया

पुलिस ने किन्हें गिरफ्तार किया है?

यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान, उनके बेटे उमरशाद खान और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों पर क्या कार्रवाई हुई है?

कोर्ट ने उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।