‘जी’ भारत में करेगा फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण

‘जी’ भारत में करेगा फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण

‘जी’ भारत में करेगा फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण
Modified Date: June 1, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: June 1, 2026 4:55 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड’ ने सोमवार को फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा के साथ आठ साल की भागीदारी की घोषणा की जिसके अंतर्गत वह भारत में विश्व कप 2026 समेत फीफा के सभी मुकाबलों का प्रसारण करेगा।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा के साथ हुए इस करार के तहत ‘जी’ फीफा के 39 वैश्विक फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रसारण करेगा जिनमें 11 जून 2026 से शुरू होने वाला फीफा विश्व कप भी शामिल है।

भारतीय फुटबॉल प्रेमी ‘जी’ के स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और उसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर भी इन मैचों का लाइव कवरेज देख सकेंगे।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि जी एंटरटेनमेंट के पास भारतीय बाजार के लिए फीफा विश्व कप 2026, फीफा विश्व कप 2030, फीफा महिला विश्व कप 2027 के साथ 2034 तक के अन्य अहम फीफा टूर्नामेंट और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट के मीडिया अधिकार होंगे।

जी एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गोयंका ने कहा, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े खेल टूर्नामेंट में से एक को भारतीय दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। मीडिया अधिकार हासिल करने और विशेष खेल चैनल शुरू करने में किया गया हमारा निवेश, इस खेल की लंबी अवधि की संभावनाओं में हमारे पक्के विश्वास को दर्शाता है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में