कराची, 10 अप्रैल (भाषा) जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम कराची में छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने के लिए पहली बार पाकिस्तान के दौरे पर आएगी।
जिम्बाब्वे की टीम इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। इसमें वनडे मैच आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-2029 का हिस्सा होंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि सभी मैच तीन से 15 मई के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
मेहमान टीम 29 अप्रैल को कराची पहुंचेगी।
पाकिस्तान वर्तमान में आईसीसी चैंपियनशिप में दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि यह श्रृंखला इंग्लैंड में 12 जून से पांच जुलाई तक होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा है।
पाकिस्तान महिला टीम टी20 विश्व कप से पहले डबलिन में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ त्रिकोणीय टी20 श्रृंखला में भाग लेगी।
भाषा आनन्द मोना
मोना