देर रात 10 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कौन सा विभाग मिला, UP सरकार ने जारी किया आदेश

देर रात 10 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कौन सा विभाग मिला, UP सरकार ने जारी किया आदेश

देर रात 10 IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कौन सा विभाग मिला, UP सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: February 1, 2021 6:44 pm IST

लखनऊ, एक फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार की देर रात 10 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को उनके वर्तमान पद के साथ अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव धनंजय शुक्ला ने अधिकारियों को उनकी तैनाती की सूचना भेजी है।

Read More News: जल्‍द ही होगी 94 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद

आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग अरविंद कुमार को स्थानांतरित कर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा से अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग तथा मनोरंजन कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है और उन्हें अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Read More News: आशिकों के साथ होटल के कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़ाई 9 कॉलेज छात्राएं, घर से निकली थी कोचिंग जाने

प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज को स्थानांतरित करते हुए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम के पद पर तैनाती दी गई है।

Read More News: पोलियो की जगह बच्चों को पिला दिया सैनिटाइजर, बिगड़ी बच्चों की तबीयत, मची अफरातफरी

अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल को अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग, अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग एस राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव वित्त आयुक्त व संस्थागत वित्त विभाग के साथ वाह्य सहायतित परियोजना विभाग व महिला कल्याण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का प्रभार दिया गया है।

Read More News: Budget 2021: कैसा रहा दशक का पहला बजट…क्या आत्मनिर्भर होगा भारत?

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आलोक कुमार द्वितीय को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ रजनीश दुबे को अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग व राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन के पद पर तैनाती दी गई है।

Read More News: कल दुर्ग और बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखिए शेड्यूल

इसके अलावा प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग एवं नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग दीपक कुमार से प्रमुख सचिव नगरीय विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग तथा राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार तृतीय को मुख्यमंत्री के सचिव के अतिरिक्त व्यवसायिक शिक्षा विभाग एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


लेखक के बारे में