भिलाई के मदरसे में फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

Ads

भिलाई के मदरसे में फहराया जाएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

  •  
  • Publish Date - January 25, 2018 / 07:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

भिलाई -कल 26 जनवरी को दारुल उलूम इस्लामिया अहले सुन्नत यतीम मदरसे भिलाई कैंप 2  में गणतंत्र दिवस केअवसर पर  विशेष आयोजन होने जा रहा है.  इस आयोजन के दौरान मदरसे में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा आपको बता दें कि इस ​तिरंगे को बेंगलुरू से लाया गया है. जिसे गणतंत्र दिवस के दिन फ़िल्म अभिनेता रजा मुराद फहराएंगे.

ये भी पढ़े – दंतेवाड़ा जिले का पालनार बना छत्तीसगढ़ का पहला कैशलेस गाँव

 

मदरसे के पदाधिकारियों का कहना है कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान है. तिरंगे को देखकर गर्व महसूस करना स्वाभाविक है. इसी भावना को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से शहर का मुस्लिम समाज गणतंत्र दिवस के मौके पर मदरसा के सामने सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगा.

 

वेब टीम IBC24