महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले, 5 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले, 5 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले, 5 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: March 13, 2021 7:43 am IST

ठाणे, 13 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,153 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,74,283 हो गई।

शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामले शुक्रवार को सामने आए।

कोविड-19 से जिले में पांच और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 6,326 पर पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि अब तक 2,59,360 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 8,597 मरीज उपचाराधीन हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 46,558 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,207 पर पहुंच गई है।

भाषा यश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में