आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 117 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 28, 2021 / 02:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

अमरावती, 28 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले महीनों की तुलना में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली है लेकिन बीते कुछ दिनों में मामले अचानक से बढ़े हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को कुल मामले बढ़कर 8,89,916 हो गए।

पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के 615 नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही राज्य में अब कोविड-19 के 718 उपचाराधीन मरीज हैं।

अब तक कुल 8,82,029 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7,169 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश नरेश

नरेश