आंध्र प्रदेश में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 124 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

अमरावती, पांच मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 124 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8,90,441 हो गयी।

सरकार द्वारा जारी ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। राज्य में अभी 900 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले एक दिन में 94 मरीज स्वस्थ हुए जबकि इस वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

राज्य में अब तक 8,82,369 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 7,172 लोगों की मौत हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कुल 1.41 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गयी है और पिछले 24 घंटों में 51,660 नमूनों की जांच की गयी।

भाषा अविनाश माधव

माधव