भोपाल। मध्यप्रदेश में आज रिकार्ड 1263 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53 हजार 129 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 991 मरीजों ने कोरोना को मात दिया है।
Read More News: पूर्व CM कमलनाथ का बड़ा पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री न बनाकर बीजेपी ने सिंधिया को दिया धोखा
सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 40 हजार 390 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 23 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1229 हो गई है।
Read More News: BJP का सदस्यता अभियान: कलेक्टर एसपी पर FIR कराएगी क…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 510 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
Read More News: कांग्रेस नेता निरूपम ने उठाया बड़ा सवाल, आखिर सोनिय…
जिलेवार आंकड़े यहां देखिए
नोवल कोरोना वायरस #COVID19
मीडिया बुलेटिन 23 अगस्त 2020
शाम 6 बजे तक अद्यतन#MPFightsCorona#JansamparkMP pic.twitter.com/UyqnADAyDC— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) August 23, 2020