आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1288 नये मामले सामने आये

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1288 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - April 2, 2021 / 01:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

अमरावती, दो अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश में शुक्रवार की सुबह नौ बजे समाप्त हुये पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,288 नये मामले सामने आये हैं । इसी अवधि में प्रदेश में 610 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो गयी है । ताजा बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 9,04,548 हो गयी है जबकि 8,88,508 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं । इसके अनुसार प्रदेश में अब तक कुल 7,225 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में उपराधीन मरीजों की संख्या 8,815 है ।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश