आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 129 नए मामले सामने आए

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 129 नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 03:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

अमरावती, 30 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 129 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.87 लाख से अधिक हो गई।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन कहा गया है कि शनिवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ मृतक संख्या 7,153 हो गयी जबकि इस दौरान 147 मरीज संक्रमण मुक्त हुए ।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 41,003 परीक्षण होने के साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की करीब 1.31 करोड़ जांच हो चुकी हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक इस महामारी के 8,87,720 मामले आ चुके हैं ।

फिलहाल 1289 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 8,79,278 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा