बदतमीजी करने से मना किया तो छात्र ने टीचर को ही मार दी गोली, मचा हड़कंप

बदतमीजी करने से मना किया तो छात्र ने टीचर को ही मार दी गोली, मचा हड़कंप

बदतमीजी करने से मना किया तो छात्र ने टीचर को ही मार दी गोली, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 7, 2021 7:05 pm IST

गाजियाबाद (उप्र),  गाजियाबाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने डांटे जाने पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक शिक्षक पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Read More News: राष्ट्रपति कोविंद दौरे के दौरान मिनिस्टर इन वेटिंग बनाए जाने पर मंत्री गोपाल भार्गव ने दी सफाई, कही ये बात…  

उन्होंने बताया कि सरस्वती विहार कॉलोनी में स्थित एक निजी स्कूल के निकट शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह घटना हुई, जब कॉमर्स के शिक्षक सचिन त्यागी स्कूल से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे।

Read More News: मजाक-मजाक में नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर में भर दी हवा, मौत, तीन आरोपियों ने दिया 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छात्र ने कक्षा में अन्य छात्रों के साथ बदतमीजी की थी, जिसे लेकर शिक्षक ने उसे डांट लगाई थी।

उन्होंने कहा कि इस वजह से वह चिढ़ गया और उसने अपने अपमान का बदला लेने का षड़यंत्र रचा। उसने अपने तीन साथियों के मिलकर शिक्षक पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।

Read More News: राकेश टिकैत की महापंचायत से पहले राजस्थान सरकार ने जगह-जगह पर लगवाए चेक पोस्ट, दिए ​ये निर्देश

उन्होंने कहा कि नजदीकी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चारों को पहचान लिया गया है।

Read More News: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम शिवराज ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

पुलिस ने छात्रों से पूछताछ के लिये उनके परिजन को समन भेजा है। उनके मोबाइल फोन को भी निगरानी पर लगा दिया गया है।

Read More News: दिल्ली-उत्तराखंड दौरे से लौटे पूर्व सीएम रमन सिंह, एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही ये बात

पुलिस ने कहा कि शिक्षक ने छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Read More News: पांच लोगों की मौत के मामले में सामने आई शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जानिए क्या हुआ खुलासा

 


लेखक के बारे में