ठाणे में कोविड-19 के 1,359 नए मामले, छह और लोगों ने जान गंवाई

ठाणे में कोविड-19 के 1,359 नए मामले, छह और लोगों ने जान गंवाई

ठाणे में कोविड-19 के 1,359 नए मामले, छह और लोगों ने जान गंवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 17, 2021 5:49 am IST

ठाणे, 17 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए जिसके बाद इस जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,78,928 पर पहुंच गई है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी से छह और लोगों की जान चली गई है जिससे ठाणे में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 6,349 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.28 प्रतिशत है।

अभी तक जिले में 2,62,360 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और इसके साथ ही इस बीमारी से 94.06 प्रतिशत मरीज उबर चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे में अब भी 10,219 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के 46,878 मामले सामने आए हैं और 1,207 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में