ठाणे, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1,360 नए मामले सामने आने के साथ जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,02,107 हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए।
उन्होंने कहा कि वायरस की वजह से 57 और लोगों की जान चली गई, जिससे जिले में मरने वालों की संख्या 8,533 हो गई।
उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में, कोविड-19 मामलों की संख्या 1,04,766 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,912 है।
भाषा कृष्ण मानसी
मानसी