ऑपरेशन प्रहार के तहत घायल 2 महिला नक्सली कमांडर की इलाज के दौरान मौत

ऑपरेशन प्रहार के तहत घायल 2 महिला नक्सली कमांडर की इलाज के दौरान मौत

ऑपरेशन प्रहार के तहत घायल 2 महिला नक्सली कमांडर की इलाज के दौरान मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 4, 2017 2:56 am IST

सुकमा के बुर्कापाल में हुए ऑपरेशन प्रहार में गंभीर रूप से घायल 2 महिला नक्सली कंमाडर की इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला नक्सलियों का बीजापुर के पामेड़ के जंगलों में इलाज चल रहा था. जिनकी मौत हो गई है. पुलिस का दावा है कि ऑपरेशन प्रहार में 25 नक्सली मारे जाने के अहम सबूत मिले हैं. 

इस हमले में 16 नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की भी पुख्ता खबर पुलिस के पास है. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले में 11 वर्दीधारी नक्सली और 14 जनमिलिशिया सदस्यों के मारे गए हैं. साथ ही हमले में घायल जवानों ने अपने अधिकारियों को बताया कि हमले के दौरान नक्सलियों के शवों को उठाने के दौरान ही उनको गोलियां लगी है. हालांकि पुलिस के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन कैमरे के पीछे इस बात की पुष्टि जरूर कर रहे है


लेखक के बारे में