छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 205 पॉजिटिव मिले, 5 लोगों ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, रायपुर में 205 पॉजिटिव मिले, 5 लोगों ने तोड़ा दम
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है।
पढ़ें- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभ…
इसी बीच खबर है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, गुरुवार को पूरे प्रदेश में 371 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं, अकेले राजधानी रायपुर से 205 मामले सामने आए हैं।
आज मिले 371 नए कोरोना मरीजों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6370 हो गया है। इनमें से 4387 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1949 लोगों का उपचार जारी है।
पढ़ें- रायपुर के पॉश इलाके में पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में मिले 5 लड़…
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 205
कवर्धा- 34
कांकेर- 21
राजनांदगांव- 23
मुंगेली- 16
जांजगीर- 12
बस्तर- 10
बिलासपुर- 8
दुर्ग- 6
नारायणपुर- 4
गरियाबंद- 4
कोरबा- 3
कोरिया- 3
जशपुर- 2
बालोद- 1
धमतरी- 1
बलौदाबाजार- 1
महासमुंद- 3
सरगुजा- 10
कोण्डागांव- 1
दंतेवाड़ा- 1
बीजापुर- 1
सूरजपुर- 1

Facebook


