मध्यप्रदेश में 2165 हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 357 लोग हुए स्वस्थ, 110 लोगों की गई जान

मध्यप्रदेश में 2165 हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 357 लोग हुए स्वस्थ, 110 लोगों की गई जान

मध्यप्रदेश में 2165 हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 357 लोग हुए स्वस्थ, 110 लोगों की गई जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 27, 2020 4:28 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा आज दोपहर 4 बजे तक बढ़कर 2165 हो गया है। इनमें से 357 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 110 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इनमें 54 मरीज गंभीर अवस्था के बताए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 27009 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली है।

ये भी पढ़ें: जिला प्रशासन ने टोटल लॉकडाउन में दी सशर्त छूट, सिर्फ पांच घंटे ही खुलेंगी किराना दुकानें

प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1207 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 123 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 428 मामले सामने आए हैं जिनमें से 139 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 12 मरीजों की यहां मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए क्या है छत्तीसगढ…

इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 119 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 5 लोग ठीक हुए हैं।

ये भी पढ़ें: रायपुर शहर में रात 8 बजे तक खुलेंगे पेट्रोल पंप, प्रशासन ने लागू की…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com