आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 22,164 नये मामले, संक्रमण से 92 और मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 22,164 नये मामले, संक्रमण से 92 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 03:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

अमरावती, नौ मई (भाषा) आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 22,164 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,87,603 हो गए। कोविड-19 के ये नये मामले 1.05 लाख से अधिक नमूनों की जांच करने पर सामने आये।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार राज्य में रविवार को सुबह 9 बजे समाप्त होने वाले 24 घंटे में 18,832 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए जबकि 92 अन्य की मौत हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि इससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 10,88,264 हो गई और मृतक संख्या बढ़कर 8,707 हो गई।

राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 1,90,632 हो गई है।

भाषा. अमित नरेश

नरेश