महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2535 नए मामले, 60 की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2535 नए मामले, 60 की मौत

  •  
  • Publish Date - November 16, 2020 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मुंबई, 16 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 2535 नए मरीजों की पुष्टि हुई । इसके बाद कुल मामले बढ़कर 17,49,777 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि राज्य में 60 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,034 पहुंच गया है।

विभाग के मुताबिक, कुल 3,001 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16,18,380 पहुंच गई है।

बयान के मुताबिक, 84,386 मरीज राज्य में अपना इलाज करा रहे हैं।

भाषा

नोमान दिलीप

दिलीप