महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,630 नए मामले, 42 रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,630 नए मामले, 42 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 05:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

मुम्बई, 30 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,630 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 20,23,814 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिनभर में 42 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 51,042 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि 1,535 और लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद इस महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 19,27,335 हो गई है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उपचाराधीन रोगियों की संख्या फिलहाल 44,199 है।

भाषा

जोहेब मनीषा

मनीषा