ठाणे में कोविड-19 के 265 नए मामले, चार संक्रमितों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 265 नए मामले, चार संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 04:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

ठाणे, आठ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 2,55,749 पर पहुंच गए। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ये नए मामले रविवार को सामने आए।

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण और चार लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 6,183 पर पहुंच गई। कोरोना वायरस के कारण यहां मरने वालों की दर 2.42 फीसदी हो गई।

यहां अब तक 2,46,367 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं तथा स्वस्थ होने की दर 96.33 फीसदी है।

जिले में 3,199 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस के कुल 45,340 मामले हैं तथा 1,199 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा मानसी प्रशांत

प्रशांत