Karnataka Road Accident: सड़क पर ही मच गई चीख पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां, लोगों की हालत देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Ads

Karnataka Road Accident: सड़क पर ही मच गई चीख पुकार, देखते ही देखते खत्म हो गई कई जिंदगियां, लोगों की हालत देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 01:20 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 01:22 PM IST

Karnataka Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • कोट्टिगेहारा के पास बड़ा हादसा
  • कार और ट्रक की भिड़ंत
  • तीन लोगों की मौत

चिकमगलुरु: Karnataka Road Accident चिकमगलुरु जिले के कोट्टिगेहारा के पास एक कार और रसोई गैस सिलेंडर से लदे ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार कथित तौर पर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

Karnataka Road Accident तुमकुरु निवासी कार सवार लोग धर्मस्थल जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

दो घायलों का आपातकालीन विभाग में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

हादसा कहां हुआ?

चिकमगलुरु जिले के कोट्टिगेहारा के पास।

कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की।

कितने लोग घायल हुए हैं?

दो लोग गंभीर रूप से घायल।